शिवपाल यादव का विपक्ष पर बड़ा आरोप: इस डर से नहीं बना रहे बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन
उन्होंने कहा कि पार्टी समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन पूरे प्रदेश में बहुत ही धूमधाम से मनायेगी. इसके तहत सैफेई में एक दंगल का आयोजन भी किया जा रहा है.
लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) संस्थापक शिवपाल यादव ने मंगलवार को कहा कि ऐसा लगता है कि सीबीआई के डर से गैर बीजेपी दल 2019 के लोकसभा चुनाव के लिये 'महागठबंधन' बनाने से डर रहे हैं. यादव ने कहा कि ‘‘वे महागठबंधन बनाने में देरी क्यों कर रहे हैं, वे किससे डर रहे हैं? क्या वे सीबीआई से डरे हुये हैं.’’ उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के महागठबंधन में मेरी पार्टी को 50 फीसदी सीटें चाहिये. बीजेपी को हटाने के लिए हम उनके साथ हैं. उन्होंने बीजेपी से किसी भी तरह के गठबंधन की संभावनाओं से पूरी तरह से इंकार किया. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संस्थापक शिवपाल यादव ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि हमारी पार्टी को ‘नेताजी’ (मुलायम सिंह यादव) का आर्शीवाद प्राप्त है और हमने उनसे पूछकर ही पार्टी बनायी है.
मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने कहा कि ‘‘जो हमने अपनी पार्टी बनायी है, ‘नेताजी’ (मुलायम सिंह यादव) से इजाजत लेकर बनाई है और हमारे साथ नेताजी का आर्शीवाद है और हमेशा रहेगा. नेताजी और हम शुरू से बचपन से साथ रहे हैं और आपसे ज्यादा हम उन्हें समझते हैं.’’
यह भी पढ़े: बीजेपी की दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगी 2019 का लोकसभा चुनाव
उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दल हमारी पार्टी के गठन से बौखलाये हुये हैं. पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है, उन्होंने कहा कि ‘‘'वह (विपक्ष) महागठबंधन बनाने में देरी क्यों कर रहे हैं, किसका डर है? सीबीआई का डर है, क्या है? मैंने तो कहा है कि मुझे बुलायें, मुझसे बात करें और पचास प्रतिशत सीटें हमें चाहिये, भाजपा को हटाने के लिये. हम साथ हैं और उनके (विपक्ष) के साथ रहेंगे, लेकिन पचास प्रतिशत सीट चाहिये, करें शामिल.’’
उन्होंने कहा कि पार्टी समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन पूरे प्रदेश में बहुत ही धूमधाम से मनायेगी. इसके तहत सैफेई में एक दंगल का आयोजन भी किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2018 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

