देश

लोकसभा चुनाव 2019: शिवसेना विधायक सुरेश धनोरकर ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस के टिकट पर केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव

उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया और विधानसभा अध्यक्ष को भी अपना इस्तीफा भेज दिया. कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि स्थानीय जातीय गणित धनोरकर के पक्ष में बताए जा रहे हैं.

लोकसभा चुनाव 2019: शिवसेना विधायक सुरेश धनोरकर ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस के टिकट पर केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव
शिवेसना विधायक ने दिया इस्तीफा

शिवसेना को बुधवार को उस वक्त झटका लगा जब महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के वरोरा के विधायक सुरेश उर्फ बालू धनोरकर ने पार्टी और विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया. इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं या विपक्षी दलों के समर्थन के साथ निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. कांग्रेस को भी चंद्रपुर में एक मजबूत प्रत्याशी की जरूरत है. धनोलकर चुनाव लड़ते हैं तो उनका सामना बीजेपी के चार बार के सांसद व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर से होगा.

धनोरकर ने मीडिया से कहा, "मैं चंद्रपुर सीट से चुनाव लड़ूंगा. कांग्रेस से कुछ समय से बात चल रही है लेकिन अभी कोई नतीजा नहीं निकला है." बीते महीने शिवसेना का बीजेपी से गठबंधन तय होने के बाद धनोरकर ने इस पर आपत्ति जताई थी और पार्टी छोड़ने का मन बना लिया था.

उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया और विधानसभा अध्यक्ष को भी अपना इस्तीफा भेज दिया. कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि स्थानीय जातीय गणित धनोरकर के पक्ष में बताए जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2019 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).