देश

शरद पवार ने गांधी परिवार की जमकर की तारीफ, PM नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और उनके बेटे तथा पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि लोगों गर्व होना चाहिए कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की नृसंश हत्या के बावजूद उनलोगों ने गरीबों की सेवा जारी रखी.....

शरद पवार ने गांधी परिवार की जमकर की तारीफ, PM नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार (Photo: Facebook)

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने मंगलवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और उनके बेटे तथा पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तारीफ करते हुए कहा कि लोगों गर्व होना चाहिए कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Former PM Rajiv Gandhi) की नृसंश हत्या के बावजूद उनलोगों ने गरीबों की सेवा जारी रखी.

पवार ने इस दौरान गांधी परिवार पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर जमकर हमला बोला और कहा कि गुजरात में उनके मुख्यमंत्रित्व काल में ‘‘जब निर्दोष लोग मारे जा रहे थे’’ तो उन्होंने कुछ नहीं किया.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- प्रेस कॉन्फ्रेंस भूल जाइए, वह बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन भी नहीं कर सकते

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने भाषण में गुजरात (Gujarat) के किसी खास मामले का जिक्र नहीं किया लेकिन उन्होंने 2002 के गुजरात दंगों का हवाला दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2018 08:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).