देश

Mulayam Singh Yadav Celebrating his 82nd Birthday: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव आज मना रहे हैं अपना 82वां जन्मदिन, सीएम योगी ने दी बधाई

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव रविवार को अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं. समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव की दीर्घायू की कामना वाले कई होर्डिंग सपा मुख्यालय के बाहर लगाए हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर उन्हें फोन कर जन्मदिन की बधाई दी.

Mulayam Singh Yadav Celebrating his 82nd Birthday: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव आज मना रहे हैं अपना 82वां जन्मदिन, सीएम योगी ने दी बधाई
मुलायम सिंह यादव (Photo Credits: PTI)

लखनऊ, 22 नवंबर : समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) रविवार को अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं. समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव की दीर्घायू की कामना वाले कई होर्डिंग सपा मुख्यालय के बाहर लगाए हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने इस अवसर पर उन्हें फोन कर जन्मदिन की बधाई दी. भले ही कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मद्देनजर इस अवसर पर कोई औपचारिक समारोह नहीं हो रहा है.

फिर भी राज्य की राजधानी में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए होर्डिग्स लगाए गए हैं. मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने रक्तदान शिविर लगाया और स्थानीय अस्पतालों में फल वितरित किए. दिग्गज नेता के जश्न में भाग लेने की संभावना नहीं है क्योंकि वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: COVID-19 को मात देकर घर लौटे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताई यह अहम बात

उनके छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (Progressive Socialist Party Lohia) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस अवसर को सादगी से मनाने के लिए कहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2020 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).