शारदा चिटफंड घोटाला : सीबीआई ने बंगाल के पुलिस अधिकारी अर्नब घोष से दोबारा की पूछताछ
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने करोड़ों रुपये के सारदा चिट फंड घोटाले के संबंध में पश्चिम बंगाल के आईपीएस अधिकारी अर्नब घोष से गुरुवार को दोबारा पूछताछ की.
कोलकाता: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने करोड़ों रुपये के सारदा चिट फंड घोटाले के संबंध में पश्चिम बंगाल के आईपीएस अधिकारी अर्नब घोष से गुरुवार को दोबारा पूछताछ की. सीबीआई ने घोष से बुधवार को लगभग नौ घंटों तक पूछताछ की थी. सीबीआई के एक सूत्र ने यह जानकारी दी. घोष पोंजी घोटाला मामलों की सबसे पहले जांच करने वाली विशेष जांच टीम के सदस्यों में शामिल थे.
पुलिस अधिकारी सुबह लगभग 10 बजे साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सीबीआई कार्यालय पहुंचे. सीबीआई ने इस सप्ताह घोष के अलावा बंगाल पुलिस के कई पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की है. इन अधिकारियों में सारदा मामले के पहले जांच अधिकारी भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें : शारदा चिटफंड घोटाला: ममता बनर्जी के करीबी IPS अधिकारी राजीव कुमार को CBI ने पूछताछ के लिए किया तलब
सीबीआई ने कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को भी समन भेजा था लेकिन उन्होंने अपने अवकाश का हवाला देते हुए सात दिनों की मोहलत देने के लिए एक पत्र लिखा था. सीबीआई ने कुमार को अभी दोबारा समन नहीं भेजा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2019 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

