कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने महाराष्ट्र के मंत्री सुभाष देशमुख पर लगाया धोखाधड़ी का इलजाम
कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने सोमवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के निगम मंत्री सुभाष देशमुख ने एक दूध संयंत्र के लिए धोखाधड़ी से सरकारी धन निकाल लिया और राज्य के राजकोष को 24 करोड़ रूपये का चूना लगाया.
मुंबई: कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने सोमवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के निगम मंत्री सुभाष देशमुख ने एक दूध संयंत्र के लिए धोखाधड़ी से सरकारी धन निकाल लिया और राज्य के राजकोष को 24 करोड़ रूपये का चूना लगाया. निरूपम ने सोलापुर में संगठनों से जुडे़ दस्तावेज दिखाये जिसे उन्होंने मंत्री के स्वामित्व में बताया. मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष ने बताया, ‘‘सुभाष देशमुख ने राष्ट्रीय कृषि विभाग कार्यक्रम (एनएएफडी) के तहत कृषि मंत्रालय से 24.81 करोड़ रूपये की मंजूरी ली.’’
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह राशि मंत्री को सोलापुर में दूध ठंडा करने और दूध का पाउडर बनाने का संयंत्र बनाने के नाम पर मंजूर किया गया.’’ इस मामले में देशमुख से प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी.
संबंधित खबरें
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी 9 फरवरी को सुबह 10 बजे फिर विद्यार्थियों से करेंगे संवाद, यूट्यूब चैनल और दूरदर्शन पर होगा लाइव प्रसारण
Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दावा, छत्तीसगढ़ में 31 मार्च से पहले नक्सलवाद पूरी तरह से हो रहा खत्म
PM Modi In Malaysia: भारत-मलेशिया निवेश, लोकल करेंसी और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत, व्यापार को 18 अरब डॉलर से आगे ले जाने की योजना
Punjab: अमृतसर में सीमा पार तस्करी का भंडाफोड़, 25 किलो हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
\