देश

संबित पात्रा ने राहुल और प्रियंका गांधी पर कसा तंज, कहा- अलीबाबा चालीस चोर चौकीदार का शोर मचा रहें हैं

भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा किराहुल गांधी गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं. राहुल और प्रियंका के फार्म हाउस में घोटालेबाज किराए पर रहा. जिग्नेश शाह और उनकी कंपनी ने 5500 करोड़ का घोटाला किया.

संबित पात्रा ने राहुल और प्रियंका गांधी पर कसा तंज, कहा- अलीबाबा चालीस चोर चौकीदार का शोर मचा रहें हैं
बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ( फोटो क्रेडिट: ANI )

विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के नतीजों (Results) से पहले पक्ष-विपक्ष की जुबानी जंग तेज हो गई है. आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति आए दिन नए रंग ले रही है. इस कड़ी में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जमकर हमला बोला है. पात्रा ने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा (Priyanka) पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. संबित पात्रा ने राहुल गांधी को अली बाबा तक कह दिया. पात्रा ने आगे कहा कि अलीबाबा चालीस चोर चौकीदार का शोर मचा रहें हैं.

भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा किराहुल गांधी गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं. राहुल और प्रियंका के फार्म हाउस में घोटालेबाज किराए पर रहा. जिग्नेश शाह और उनकी कंपनी ने 5500 करोड़ का घोटाला किया.

NSEL घोटाले का मुद्दा उठाते हुए पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी जी के अकाउंट में 40 लाख 20 हजार रूपये गए.उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अलीबाबा है. अलीबाबा चालीस चोर चौकीदार का शोर मचा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2018 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).