खेल

बीजेपी में शामिल होने के बाद बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने कहा- पीएम मोदी से प्रभावित होकर सियासत में आने का लिया फैसला

बीजेपी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सायना नेहवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नरेंद्र सर' कहते हुए कहा कि "सरकार की 'खेलो इंडिया' पहल से तमाम खिलाड़ियों का भला हुआ है. अब खिलाड़ियों को बड़ी-बड़ी अकादमियों के लिए खेलने का मौका मिलने लगा है."

बीजेपी में शामिल होने के बाद बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने कहा- पीएम मोदी से प्रभावित होकर सियासत में आने का लिया फैसला
बीजेपी से जुडी साइना

Saina Nehwal Joins BJP: मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीत चुकीं सायना नेहवाल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने बीजेपी से जुड़ने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी प्रेरणा बताया. सायना ने कहा, "मैं खुद कड़ी मेहनत करती हूं और पीएम मोदी भी कड़ी मेहनत करते हैं." प्रधानमंत्री मोदी को देश के लिए दिन-रात काम करने वाला नेता बताते हुए सायना ने कहा कि उन्होंने उनसे प्रभावित होकर बीजेपी से जुड़ने का फैसला लिया.

यहां बीजेपी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सायना नेहवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नरेंद्र सर' कहते हुए कहा कि "सरकार की 'खेलो इंडिया' पहल से तमाम खिलाड़ियों का भला हुआ है. अब खिलाड़ियों को बड़ी-बड़ी अकादमियों के लिए खेलने का मौका मिलने लगा है." सायना नेहवाल ने कहा, "मेरी राजनीति में पहले से रुचि रही है. बीजेपी देश के लिए और खिलाड़ियों के लिए अच्छे फैसले कर रही है. इस नाते बीजेपी की राजनीति में कुछ अच्छा कर सकूं तो खुशी होगी."

यह भी पढ़े: बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने थामा बीजेपी का दामन

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में सायना नेहवाल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. बाद में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी उनके कार्यालय में भेंट की.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2020 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).