Rajasthan By Election Results 2024: राजस्थान विधानसभा की सातों सीटों का रिजल्ट जारी, यहां देखें कौन जीता और कौन हारा?

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024 के सातों सीटों के परिणाम सामने आ गए हैं. इनमें बीजेपी ने 4 सीटों पर विजय प्राप्त की और एक सीट पर आगे चल रही है.

Rajasthan By Election Results 2024: राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024 के सातों सीटों के परिणाम सामने आ गए हैं. इनमें बीजेपी ने 4 सीटों पर विजय प्राप्त की और एक सीट पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस और बीएपी ने भी 1-1 सीटों पर कब्जा जमाया है. सलूंबर, झुंझुनू, देवली-उनियारा और खींवसर सीटों पर भाजपा का दबदबा कायम रहा. भाजपा की शांता मीणा ने सलूंबर में जीत हासिल की और अपनी प्रतिद्वंद्वी जितेश कटारा को मात दी. वहीं, चौरासी सीट पर बीएपी ने विजय प्राप्त की और रामगढ़ में भाजपा आगे चल रही है।

इन चुनावों में जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा वह था दौसा सीट, जहां कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की. दौसा में कांग्रेस ने डीसी बैरवा के नेतृत्व में जीत का झंडा गाड़ा और उन्होंने भाजपा के खिलाफ 2109 वोटों से जीत हासिल की.

ये भी पढें: VIDEO: राजस्थान के दौसा में सचिन पायलट का जलवा बरकरार, कांग्रेस के डीसी बैरवा बन सकते हैं विधायक

राजस्थान विधानसभा की सातों सीटों का रिजल्ट जारी

उपचुनाव में कुल 69.29 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें सबसे ज्यादा मतदान खींवसर (75.62 प्रतिशत) और रामगढ़ (75.27 प्रतिशत) में हुआ. इन सीटों के परिणाम ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है और अब यह देखना होगा कि ये चुनाव परिणाम आगामी विधानसभा चुनावों में क्या असर डालते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड