देश

RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने देश में बढ़ती बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था को लेकर दिया बयान, कहा- आलोचना को दबाना सरकार के लिए ठीक नहीं है

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने बुधवार को कहा कि भारत में सरकार को विशेषज्ञों की सलाह का फायदा मिलेगा और इसलिए हर आलोचना को दबाना सरकार के लिए ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि इसकी वजह से सुधारवादी कदम उठाने में उन्हें सहायता मिली. उन्होंने धीमी पड़ती अर्थव्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आगे के कदमों के बारे में चर्चा कर रहे थे.

RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने देश में बढ़ती बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था को लेकर दिया बयान, कहा- आलोचना को दबाना सरकार के लिए ठीक नहीं है
रघुराम राजन (File Photo)

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Raghuram Rajan) ने बुधवार को कहा कि भारत में सरकार को विशेषज्ञों की सलाह का फायदा मिलेगा और इसलिए हर आलोचना को दबाना सरकार के लिए ठीक नहीं है. किंग कॉलेज लंदन में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजन धीमी पड़ती अर्थव्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आगे के कदमों के बारे में चर्चा कर रहे थे.

राजन ने कहा, "जो समस्याएं हैं उनमें एक ये है, मैंने इस पर बहुत दृढ़ता से कहा है कि आलोचना को दबाने का मतलब है कि आप प्रतिक्रिया नहीं सुनते हैं. और, अगर आप प्रतिक्रिया नहीं सुनते हैं तो आप उचित समय पर सही कदम नहीं उठा सकते."

यह भी पढ़ें : हाई कोर्ट ने PMC बैंक से धन निकासी की सीमा खत्म करने के लिए याचिका पर विचार से किया इंकार

उन्होंने कहा इसलिए, सभी आलोचकों से कहना कि सरकार की आलोचना ना करें, मुझे लगता है कि यह सरकार के लिए बुरा है. हो सकता है कि हर कोई आपकी प्रशंसा करे और यह कहे कि आप दूसरे मसीहा हैं, लेकिन इससे उस तरह की चेतना नहीं पैदा होने वाली जैसा कि आप सरकार के भीतर चाहते हैं. राजन ने आरबीआई के अपने कार्यकाल के दौरान पैदा स्थिति का उदाहरण दिया जब उन्हें निजी क्षेत्र की आलोचना का सामना करना पड़ा था. उन्होंने कहा कि इसकी वजह से सुधारवादी कदम उठाने में उन्हें सहायता मिली.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2019 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).