यूपी से बीजेपी विधायक बोले-अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट...
समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) के मुताबिक, बीजेपी विधायक मुकुट बिहारी वर्मा का कहना है कि '' BJP विकास के मुद्दे पर सत्ता में आई है. मगर राम मंदिर बनेगा क्योंकि यह हमारी प्रतिबद्धता है. मामला सुप्रीम कोर्ट में है और सुप्रीम कोर्ट हमारा है.
लखनऊ: देश में चुनाव नजदीक आते है बीजेपी को राम मंदिर की याद आने लगती है. हालांकि चुनाव खत्म होने के बाद यह मुद्दा ठंडे बक्से में डाल दिया जाता है. ऐसा आरोप भारतीय जनता पार्टी पर हमेशा लगता रहता है. अगले वर्ष लोकसभा चुनाव देश में होने है. यही वजह हैं कि बीजेपी को रामलला की याद अभी से आने लगी है. केंद्र मंत्रियों से लेकर यूपी के तमाम नेताओं ने माहौल बनाना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में यूपी से बीजेपी विधायक मुकुट बिहारी वर्मा ने अयोध्या के राम मंदिर मामले को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. बीजेपी विधायक वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास (BJP) के मुद्दे पर जीत कर सत्ता में आई है. मगर राम मंदिर जरूर बनेगा क्योंकि यह हमारी प्रतिबद्धतता है.
समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) के मुताबिक, बीजेपी विधायक मुकुट बिहारी वर्मा का कहना है कि '' BJP विकास के मुद्दे पर सत्ता में आई है. मगर राम मंदिर बनेगा क्योंकि यह हमारी प्रतिबद्धता है. मामला सुप्रीम कोर्ट में है और सुप्रीम कोर्ट हमारा है. न्यायपालिका, प्रशासन और देश के साथ-साथ राम मंदिर भी हमसे जुड़ा हुआ है. यह भी पढ़े-अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर रामविलास वेदांति का बड़ा बयान, लोकसभा चुनाव से पहले शुरू होगा निर्माण
BJP has come to power on the issue of development but Ram Mandir will be constructed as it is our determination The matter is in Supreme Court and the SC is ours. The judiciary, administration, the nation as well as the Ram Temple belong to us: Mukut Bihari Verma, BJP MLA pic.twitter.com/jzrNpvreNd
— ANI UP (@ANINewsUP) September 8, 2018
इससे पहले बीते दिनों खुद यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के सवाल पर कहा था कि राम मंदिर तय समय पर ही बनेगा. जो नियती है उसे कोई मिटा नहीं सकता. यह भी पढ़े-राम मंदिर पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: कोई टाल नहीं सकता, जो कार्य होना है वह होकर ही रहेगा
गौरतलब है कि मुकुट बिहारी वर्मा उत्तर प्रदेश के कैसरगंज विधानसभा सीट से विधायक हैं . इससे पहले UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि अगर राम जन्मभूमि का मुद्दा कोर्ट या आपसी बातचीत से हल नहीं होगा तो सरकार संसद में क़ानून बनाकर राम मंदिर निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2018 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

