राम मंदिर निर्माण: बीजेपी के सबसे बड़े सहयोगी ने कहा मंदिर बनाना हमारा एजेंडा नहीं
बीजेपी नीत राजग के एक और सहयोगी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने भी कुछ इसी तरह का बयान दिया. लोजपा ने स्पष्ट रूप से कहा कि मंदिर निर्माण बीजेपी का एजेंडा है न कि लोजपा का.
Ram Mandir -भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सहयोगी एवं केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने सोमवार को स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण पार्टी के एजेंडे में नहीं है. बीजेपी नीत राजग के एक और सहयोगी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने भी कुछ इसी तरह का बयान दिया. लोजपा ने स्पष्ट रूप से कहा कि मंदिर निर्माण बीजेपी का एजेंडा है न कि लोजपा का. रामविलास पासवान के बेटे और लोजपा सांसद चिराग पासवान ने यहां कहा कि मंदिर निर्माण पर सभी को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार करना चाहिए.
जदयू लगातार स्पष्ट करती आ रही है कि राम जन्मभूमि मुद्दे पर पार्टी भाजपा के साथ नहीं है. इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि भव्य राममंदिर का निर्माण पार्टी के एजेंडे में नहीं है और वह अयोध्या मामले पर शीर्ष अदालत का फैसला स्वीकार करेगी.
यह भी पढ़े: उमा भारती ने की उद्धव ठाकरे की सराहना, आजम-औवेसी भी करें सहयोग
मामले की सुनवाई जनवरी 2019 में शुरू होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2018 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

