बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा- जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव चाहती है पार्टी
भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव (Ram Madhav) ने बुधवार को कहा कि पार्टी जम्मू एवं कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव चाहती है.
श्रीनगर: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव (Ram Madhav) ने बुधवार को कहा कि पार्टी जम्मू एवं कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव चाहती है. उन्होंने मीडिया से कहा, "नेशनल कांफ्रेंस (National Conference) व पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) लोकसभा चुनाव लड़कर खुश हैं, जबकि बीजेपी राज्य में विधानसभा चुनाव चाहती है."
उन्होंने कहा, "हमने चुनाव समिति से जल्द से जल्द राज्य में विधानसभा चुनाव आयोजित करने को कहा है." राम माधव ने कहा, "कुछ उम्मीदवार 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगा रहे हैं, जबकि अन्य अपनी पार्टी के लोगों को 'मुजाहिद्दीन' बुला रहे हैं. हम अकबर लोन के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज करने की मांग करते हैं और एनसी से जवाब चाहते हैं."
यह भी पढ़ें:राम माधव ने भरा दम, कहा- विपक्ष का कोई नेता नहीं दे सकता है मोदी को टक्कर
बीजेपी द्वारा पीडीपी के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन से 'राष्ट्रीय हित' में अलग होने की बात कहते हुए उन्होंने कहा, "हमारे गठबंधन से निकलने के बाद कश्मीर के हालत में सुधार हुआ है." माधव ने कहा कि बीजेपी का धारा 370 व 35ए पर रुख अपरिवर्तित है.
एनसी और कांग्रेस के चुनाव पूर्व गठबंधन को नाटक बताते हुए उन्होंने कहा, "उनका जम्मू में गठबंधन है, लेकिन वे कश्मीर में लड़ रहे हैं. वे बीजेपी व मोदी के खिलाफ कई तरह की चालें चलने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें ऐसा करने दीजिए."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2019 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

