देश

राम माधव ने कहा- कश्मीरियों के साथ जुड़ना प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव ने रविवार को कहा कि कश्मीर के लोगों के साथ जुड़ना प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है क्योंकि करीब छह दशक तक उनके मन में “अलगाववादी विचार भरे गए.”

राम माधव ने कहा- कश्मीरियों के साथ जुड़ना प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है
राम माधव (Photo Credit- IANS)

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव ने रविवार को कहा कि कश्मीर के लोगों के साथ जुड़ना प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है क्योंकि करीब छह दशक तक उनके मन में “अलगाववादी विचार भरे गए.”

यह स्पष्ट करते हुए कि पूरा कश्मीर भारत का है, उन्होंने कहा, “जो कुछ भी हमारे पड़ोसी (पाकिस्तान) के कब्जे में है वह हमारा है लेकिन वह हम तक आ जाएगा.”

भाजपा नेता “नया भारत, नया कश्मीर” विषय पर रखे गए एक कार्यक्रम में बोल रहे रहे थे जिसका आयोजन पार्टी की एर्नाकुलम जिला समिति ने यहां किया था. यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने पुंछ में LoC पर सीजफायर का उल्लंघन किया, सेना का जवान शहीद

माधव ने कहा कि कश्मीर के लोगों से जुड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है क्योंकि वे एक ऐसे समाज में रहे हैं जिनके मन में पिछले 50-60 सालों में अलगाववादी विचार भरे गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2019 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).