Rajasthan Political Crisis: राज्यपाल कलराज मिश्र ने सीएम अशोक गहलोत को दिया विधानसभा सत्र बुलाने का आदेश

राजस्थान में जारी सियासी संग्राम खत्म होने का काम नहीं ले रहा है. इसके साथ ही मामले में लगातार अपडेट सामने आ रहा है. इसी बीच खबर है कि राज्यपाल कलराज मिश्र ने सीएम अशोक गहलोत को विधानसभा सत्र बुलाने का आदेश दिया है. इससे पहले राज्यपाल पर सीएम गहलोत लगातार हमलावर रहे हैं. उन्होंने आज जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत हुई है.

राज्यपाल कलराज मिश्र (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली. राजस्थान में जारी सियासी संग्राम (Rajasthan Political Crisis) खत्म होने का काम नहीं ले रहा है. इसके साथ ही मामले में लगातार अपडेट सामने आ रहा है. इसी बीच खबर है कि राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) को विधानसभा सत्र बुलाने का आदेश दिया है. इससे पहले राज्यपाल पर सीएम गहलोत लगातार हमलावर रहे हैं. उन्होंने आज जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से बातचीत हुई है.

बता दें कि अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने कल प्रधानमंत्री से बात की और उन्हें राज्यपाल के व्यवहार के बारे में बताया। मैंने उनसे सात दिन पहले लिखे गए पत्र के बारे में बात की है. गहलोत सरकार के लिए राहत भरी खबर यह है कि हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक मदन दिलावर की याचिका खारिज कर दी है. जिसमें उन्होंने बीएसपी के सभी 6 विधायकों के कांग्रेस में विलय करने के खिलाफ कोर्ट का रुख किया था. यह भी पढ़ें-Rajasthan Political Crisis: अशोक गहलोत के लिए अच्छी खबर, बीएसपी विधायकों के विलय के खिलाफ BJP द्वारा दायर याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

ANI का ट्वीट-

गौर हो कि सूबे में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच जारी राजनीतिक लड़ाई में  अहम रोल राज्यपाल कलराज मिश्र का दिखाई पड़ रहा है. इससे पहले नाराज सचिन पायलट अपने साथ 18 विधायकों को लेकर कांग्रेस से बगावत किये हुए हैं. जिससे गहलोत सरकार पर खतरा बना हुआ है. हालांकि अब तक गहलोत अपनी सरकार बचाने में कामयाब जरूर दिख रहे हैं. उन्होंने राज्यपाल को 102 विधायकों के समर्थन का लेटर दिया हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड