Rajasthan Political Crisis: गहलोत सरकार ने राज्यपाल को फिर भेजा विधानसभा सत्र का प्रस्ताव

राजस्थान (Rajasthan) में मचे सियासी घमासान के बीच विधानसभा सत्र (Assembly Session) बुलाने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) में अब भी ठनाठनी जारी है. इस बीच एक बार राजस्थान सरकार की तरफ से फिर से प्रस्ताव भेजकर विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है. इस बात की जानकरी देते हुए राजस्थान मंत्री प्रताप खाचरियावास (Pratap Khachariyawas) ने कहा कि हमने फिर से एक प्रस्ताव भेजकर राज्यपाल कलराज मिश्र को विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है. हमें उम्मीद है कि राज्यपाल इस बार प्रस्ताव को स्वीकार करेंगे और जल्द सत्र शुरू करने की तारीख की घोषणा करेंगे.

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Photo Credits: IANS)

बता दें कि बुधवार को राजस्थान सरकार के प्रस्ताव को राज्यपाल कलराज मिश्र ने तीसरी बार वापस लौटा दिया, जिसमें एक विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की गई थी. इससे पहले दो बार और भी राज्य सरकार के प्रस्ताव को राज्यपाल कलराज मिश्र लौटा चुके हैं. वहीं बुधवार को अशोक गहलोत कैबिनेट ने विधानसभा सत्र बुलाने के लिए एक बार फिर संशोधित प्रस्ताव को बुधवार रात मंजूरी दी. इसमें 14 अगस्त से सत्र बुलाने का प्रस्ताव किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक इससे सत्र के लिए 21 दिन के स्पष्ट नोटिस की अनिवार्यता पूरी हो जाएगी जिस पर राज्यपाल कलराज मिश्र बार-बार जोर दे रहे हैं.

ANI का ट्वीट:- 

गौरतलब हो कि राज्य में कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर होने वाला 'एट होम' कार्यक्रम को भी रद्द करने का फैसला लिया गया. इसके साथ ही राज्यपाल ने राज्य में कोरोना वायरस की भयावह स्थिति पर गहरी चिंता प्रकट की है. पारंपरिक 'एट होम' कार्यक्रम हर साल स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त की शाम को राजभवन में आयोजित होता है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड