Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट गुट के दो विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस ने किया निलंबित, रणदीप सुरजेवाला ने दी जानकारी

राजस्थान में जारी सियासी घमासान अब तक खत्म नहीं हुआ है. सचिन पायलट के बागी होने के बाद कांग्रेस ने एक और बड़ी एक्शन लिया है. बताना चाहते है कि कांग्रेस पार्टी ने पायलट गुट के विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह को पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया है. रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायकों को पार्टी से निलंबित करने की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है.

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Photo Credit- PTI)

नई दिल्ली. राजस्थान में जारी सियासी (Rajasthan Political Crisis) घमासान अब तक खत्म नहीं हुआ है. सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बागी होने के बाद कांग्रेस ने एक और बड़ी एक्शन लिया है. बताना चाहते है कि कांग्रेस पार्टी ने पायलट गुट के विधायक भंवरलाल शर्मा (MLA Bhanwar Lal Sharma) और विश्वेंद्र सिंह (Vishvendra Singh) को पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया है. रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने प्रेस  कॉन्फ्रेंस कर विधायकों को पार्टी से निलंबित करने की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है.

रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि दो वायरल ऑडियो में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान की गहलोत सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए. इसके लिए हमने एसओजी में शिकायत दर्ज की है. यह भी पढ़ें-Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में सियासी संग्राम जारी, अशोक गहलोत बोले-सचिन पायलट वापस आएंगे तो गले लगाऊंगा

ANI का ट्वीट-

सुरजेवाला ने कहा कि ऑडियो टेप की सच्चाई की जांच होने तक कांग्रेस के दोनों विधायक निलंबित रहेंगे. साथ ही दोनों विधायकों को कारण बताओ नोटिस भी दिया गया है. उन्होंने कहा कि सचिन पायलट को आगे आकर विधायकों की सूची भाजपा को देने वाले तथाकथित इल्जाम के बारे में अपनी स्थिति सार्वजनिक तौर से स्पष्ट करनी चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट