राजस्थान: झुंझुनूं से बीजेपी सांसद नरेंद्र कुमार ने कहा- पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में लहराया देश का परचम, कोई नहीं कर सकता उनका विरोध, देखें Video

राजस्थान के झुंझुनूं से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद नरेंद्र कुमार ने कहा, 'मोदी जी का विरोध कौन कर सकता है. आप लोग भी नहीं कर सकते. मोदी जी जो कर रहे हैं वो देश हित में कर रहे हैं. भारत का नाम जब विश्व में होता है तो सब के मन में गुदगुदी सी उठती है. चाहे वो किसी भी जाति का हो, चाहे वो किसी भी वर्ग का हो.'

बीजेपी सांसद नरेंद्र कुमार (Photo Credits: ANI)

राजस्थान (Rajasthan) के झुंझुनूं (Jhunjhunu) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद नरेंद्र कुमार ने विवादित बयान दिया है. सांसद नरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का विरोध कोई नहीं कर सकता. यहां तक की मीडिया (Media) भी उनका विरोध नहीं कर सकती. सांसद नरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, 'मोदी जी का विरोध कौन कर सकता है. आप लोग भी नहीं कर सकते. है कि नहीं? मोदी जी जो कर रहे हैं वो देश हित में कर रहे हैं. भारत (India) का नाम जब विश्व में होता है तो सब के मन में गुदगुदी सी उठती है. चाहे वो किसी भी जाति का हो, चाहे वो किसी भी वर्ग का हो. जय हिंद, जय भारत.'

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सख्त हिदायत के बाद भी सांसद बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. दरअसल, पीएम मोदी ने कुछ वक्त पहले बीजेपी सांसदों को कम बोलने की नसीहत दी थी. यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: बीजेपी नेता सुरेंद्र नाथ सिंह का विवादित बयान- अगर गरीबों के साथ हुआ अन्याय, तो सड़कों पर बहा देंगे खून.

देखें वीडियो-

बता दें कि बीजेपी सांसदों के बड़बोलेपन और विवादित बयानों से आए दिन केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की किरकिरी होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने सांसदों को बयानबाजी से बचने की सलाह दी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड