राजस्थान सियासत में फिर ट्विस्ट: NDA के सांसद हनुमान बेनीवाल बोले- वसुंधरा राजे ही कर रही है गहलोत सरकार को बचाने की कोशिश, कांग्रेस के कई विधायकों को किये कॉल

राजस्थान में चल रहे सियासी उठापठक के बीच नागौर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्य की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे राज्य के मौजूदा सीएम अशोक गहलोत की अल्पमत वाली सरकार को बचाने का पुरजोर प्रयास कर रही हैं.

सांसद हनुमान बेनीवाल (Photo Credits: Facebook)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में चल रहे सियासी उठापठक के बीच नागौर (Nagaur) से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) के सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने राज्य की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे राज्य के मौजूदा सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की अल्पमत वाली सरकार को बचाने का पुरजोर प्रयास कर रही हैं. उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे द्वारा कांग्रेस के कई विधायको को इस बारे में फोन भी किया गया है.

हनुमान बेनीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से गहलोत_वसुंधरा_गठजोड़ का हैसटैग भी चला रखा है. इस दौरान उन्होंने कई ट्वीट भी किए हैं. इन ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि राज्य में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का गठजोड़ जनता के सामने खुलकर आ गया है. दोनों ने मिलकर एक दूसरे के शासन में दोनों के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाला.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Political Crisis: राजस्थान हाई कोर्ट में पायलट गुट की तरफ से हरीश साल्वे बोले-विधानसभा अध्यक्ष का नोटिस वैध नहीं, इसे तुरंत करें रद्द

हनुमान बेनीवाल ने लिखा, माथुर आयोग प्रकरण, रीको में नियम विरुद्ध सीपी कोठारी को निदेशक बनाने के साथ कई मामलों में गहलोत और पूर्व राजे की सरकार ने लोकायुक्त की सिफारिशों ने नकारा. यह दोनों के आपसी तालमेल और आंतरिक गठजोड़ के खेल का बहुत बड़ा उदाहरण है.

गौरतलब है कि राजस्‍थान में अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार उस समय मुश्किल में पड़ गई थी जब राज्य के उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट एवं उनके समर्थक गहलोत सरकार के खिलाफ उतर आए थे. इस सियासी घटना के बीच गहलोत सरकार ने सचिन पायलट के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उन्हें उपमुख्‍यमंत्री और राज्‍य कांग्रेस अध्‍यक्ष के पद से बर्खास्‍त कर दिया. पायलट के अलावा गहलोत सरकार ने सचिन पायलट के दो भरोसेमंद विधायकों को भी मंत्री पद से हटा दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड