Rahul Gandhi Wayanad Visit: सांसदी बहाली के बाद पहली बार वायनाड पहुंचेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने की स्वागत की जोरदार तैयारी

वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की है. दोपहर 3.30 बजे कलपेट्टा स्थित नए बस स्टैंड परिसर में उनके स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है.

(Photo Credits: Twitter)

Rahul Gandhi Wayanad Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंच रहे हैं. लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद उनका ये पहला वायनाड दौरा है. इस दौरे को लेकर कांग्रेस की केरल यूनिट में भारी उत्साह है.

वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की है. दोपहर 3.30 बजे कलपेट्टा स्थित नए बस स्टैंड परिसर में उनके स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है. इस मौके पर राहुल गांधी कैथांगु परियोजना के तहत निर्मित घरों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपेंगे. SC ने राहुल गांधी पर फैसला सुनाने वाले गुजरात HC के जज का किया ट्रांसफर, पहुंचे पटना हाईकोर्ट

दौरे के दूसरे दिन रविवार को राहुल गांधी 12 बजे जिले के नल्लूरनाडु में अंबेडकर मेमोरियल कैंसर सेंटर में स्थापित एक हाई-टेंशन ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन करेंगे. रविवार को ही वे कोझिकोड जिल के कोडानचेरी में सामुदायिक विकलांगता प्रबधन केंद्र की आधारशिला भी रखेंगे. 'राहुल गांधी के पास लड़कियों की कमी नहीं, बूढ़ी को क्यों देंगे फ्लाइंग किस', कांग्रेस की महिला विधायक का बयान

आपको बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी संसद सदस्यता जाने के बाद 10 अप्रैल को वायनाड के दौरे पर गए थे. उस दौरान उन्होंने संसद सदस्यता खत्म किए जाने को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड