देश

बाढ़ से हाहाकार: राहुल गांधी ने कहा-पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री मोदी से बात करूंगा

देश में कई हिस्सों में आई भयावह बाढ़ पर चिंता प्रकट करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं. उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ की स्थिति और मदद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात करेंगे.

बाढ़ से हाहाकार: राहुल गांधी ने कहा-पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री मोदी से बात करूंगा
राहुल गांधी (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली. देश में कई हिस्सों में आई भयावह बाढ़ पर चिंता प्रकट करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं. उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ की स्थिति और मदद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात करेंगे. गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘केरल, कर्नाटक, असम और बिहार में बाढ़ की हालत गंभीर है. लाखों लोग फंसे हैं या विस्थापित हो चुके हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बाढ़ प्रभावित राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जो भी कर सकते हैं, वो करें.’’गांधी ने कहा, ‘‘मैं प्रार्थना करता हूं कि बाढ़ का पानी जल्द कम हो.’’ यह भी पढ़े-बारिश का कहर: बाढ़ से प्रभावित कर्नाटक में 9 लोगों की मौत, 43 हजार लोगों को बचाया गया

अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘वायनाड के लोगों के साथ मेरी संवेदना और प्रार्थना जो बाढ़ का सामना कर रहे हैं. मैं वायनाड जाने वाला था, लेकिन मुझे अधिकारियों ने सलाह दी है कि वहां मेरी मौजूदगी से राहत अभियान बाधित हो सकता है. मैं उनकी अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा हूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज मैंने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन से बात की और वायनाड में बाढ़ की गंभीर स्थिति की ओर उनका ध्यान खींचा. मैंने वायनाड, कोझीकोड और मलप्पुरम के कलेक्टरों से भी बात की है. ’’गांधी ने कहा, ‘‘मैं आशा करता हूं कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को उचित वित्तीय पैकेज देगी.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2019 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).