देश

राहुल गांधी ने PM मोदी पर लगाया गुरुओं का अपमान करने का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने गुरुओं को ही काट दिया है.

राहुल गांधी ने PM मोदी पर लगाया  गुरुओं का अपमान करने का आरोप
राहुल गांधी (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वे अपने गुरुओं- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बायपेयी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और जसवंत सिंह का अपमान कर भारतीय संस्कृति की रक्षा कर रहे हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने गुरुओं को ही काट दिया है.

महाभारत के एक पात्र का हवाला देते हुए राहुल ने ट्वीट किया, "एकलव्य ने अपने दाएं हाथ का अंगूठा काट दिया था, क्योंकि वह उनके गुरु ने मांगा था. भाजपा में, उन्होंने अपने गुरुओं को ही काट दिया."

उन्होंने कहा, "वाजपेयी जी, आडवाणी जी, जसवंत सिंह जी और उनके परिजनों का अपमान कर प्रधानमंत्री अपने तरीके से भारतीय संस्कृति की रक्षा कर रहे हैं."

इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी आडवाणी का अपमान करते हुए दिख रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2018 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).