LPG Price Hike: आम जनता पर महंगाई की मार, राहुल गांधी बोले- सिर्फ जुमलों का ही गिरा भाव

लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र पर हमला बोला. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ''मोदी माया का ऐसा पड़ा प्रभाव बस जुमलों का ही गिरा है भाव''

राहुल गांधी (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: आम जनता पर महंगाई की मार जारी है. 1 जुलाई को सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एक सिलेंडर की कीमत 809 से बढ़कर 834.50 रुपये हो गई है. वहीं 19 किलो के सिलेंडर की कीमत 1,550 रुपये हो गई है. लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र पर हमला बोला. आम आदमी को झटका! आज से रसोई गैस सिलेंडर 25.50 रुपये महंगा, कमर्शियल LPG के दाम में 76 रुपये का इजाफा.

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ''मोदी माया का ऐसा पड़ा प्रभाव बस जुमलों का ही गिरा है भाव'' उन्होंने इस ट्वीट में #LPGPriceHike भी लिखा है. साथ ही एक ग्राफ भी शेयर किया है, जिसमें मोदी सरकार के कार्यकाल में लगतार बढ़ते LPG के दामों को दिखाया गया है.

राहुल गांधी का ट्वीट

वहीं पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने भी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का आंकड़ा साझा करते हुए ट्वीट किया. इस ट्वीट में उन्होंने बताया कि पिछले साल नवंबर से लेकर जुलाई 2021 तक एलपीजी के दामों में कितनी बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, ''मोदी है, मुमकिन है!''

पी चिदंबरम का ट्वीट

बता दें कि आम जनता महंगाई के चौतरफा अटैक को झेल रही है. पेट्रोल और डीजल के दाम भी आसमान को छू रहे हैं. कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है. दिल्ली में आज पेट्रोल का भाव 98.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 89.18 रुपये प्रति लीटर रहा.

ईंधन के बढ़ते दामों के कारण कई चीजों के दाम बढ़ गए हैं. परिवहन लागत ऊंची होने के चलते दिल्ली के थोक और खुदरा बाजारों में फल-सब्जी की कीमतों में इस सप्ताह और वृद्धि हुई. डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही तो आने वाले हफ्तों में ये खाद्य वस्तुएं महंगी हो सकती हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 234 रनों का टारगेट, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कार्डिफ में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट