देश

राहुल गांधी ने कहा- नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की तरह बर्ताव नहीं करते हैं

राहुल गांधी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘ट्यूबलाइट’’ वाले तंज पर कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को कहा कि वह (मोदी) प्रधानमंत्री की तरह बर्ताव नहीं करते हैं. संसद के बाहर उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘आम तौर पर एक प्रधानमंत्री का विशेष दर्जा होता है, एक प्रधानमंत्री खास तरीके से बर्ताव करता है.

राहुल गांधी ने कहा- नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की तरह बर्ताव नहीं करते हैं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( फोटो क्रेडिट- ANI )

नयी दिल्ली: राहुल गांधी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘ट्यूबलाइट’’ वाले तंज पर कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को कहा कि वह (मोदी) प्रधानमंत्री की तरह बर्ताव नहीं करते हैं. संसद के बाहर उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘आम तौर पर एक प्रधानमंत्री का विशेष दर्जा होता है, एक प्रधानमंत्री खास तरीके से बर्ताव करता है, उनका एक विशेष कद होता है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री में ये चीजें नहीं हैं. वह प्रधानमंत्री जैसा बर्ताव नहीं करते हैं.’’

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के अपने जवाब के दौरान मोदी के ‘‘ट्यूबलाइट’’ तंज को लेकर राहुल से सवाल पूछा गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2020 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).