रुपये में रिकॉर्ड गिरावट को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रुपये में लगातार हो रही गिरावट को थामने में असफल रहने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गुरुवार को 73.77 के स्तर तक लुढ़क गया.
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रुपये में लगातार हो रही गिरावट को थामने में असफल रहने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गुरुवार को 73.77 के स्तर तक लुढ़क गया. कच्चे तेल की बढ़ रही कीमतों और रुपये में गिरावट से पूंजी के बहिर्वाह को लेकर चिंता बढ़ी है.
राहुल ने ट्वीट कर कहा, "ब्रेकिंग : डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर 73.77 पर पहुंचा. यह ब्रेकिंग नहीं. ब्रोकन है." इंटर बैंक फॉरेन एक्सचेंज में सुबह कारोबार शुरू होने पर डॉलर के मुकाबले रुपया 73.67 पर था लेकिन दोपहर 12.50 पर इसमें थोड़ा सुधार हुआ और यह 73.61 पर आ गया.
रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.34 के स्तर पर रहा था. कांग्रेस ईंधन की घरेलू कीमतों में वृद्धि और रुपये में गिरावट को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधती रही है.
संबंधित खबरें
भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति
West Bengal Elections 2026: बीजेपी की पहली सूची जारी, भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी; 144 उम्मीदवारों के नाम घोषित
दिल्ली में महिलाओं ने पब्लिक पार्क में बसाया ‘हैप्पी गार्डन’
Wholesale Inflation: भारत में बढ़ी थोक महंगाई, फरवरी में दर उछलकर 2.13% हुई; मैन्युफैक्चरिंग और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी
\