देश

राहुल गांधी ने जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस दफ्तर में मीडियाकर्मियों को खुद बांटी मिठाई, देखें Video

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है. अपने जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली के अकबर रोड स्थित कांग्रेस के मुख्यालय में राहुल गांधी खुद मीडियाकर्मियों को मिठाई बांटते नजर आए. कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी.

राहुल गांधी ने जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस दफ्तर में मीडियाकर्मियों को खुद बांटी मिठाई, देखें Video
जन्मदिन के मौके पर राहुल गांधी ने मीडियाकर्मियों में बांटी मिठाई (Photo Credits- ANI)

कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का आज जन्मदिन है. राहुल गांधी आज 49 साल के हो गए. अपने जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली (Delhi) के अकबर रोड स्थित कांग्रेस के मुख्यालय में राहुल गांधी खुद मीडियाकर्मियों (Media Personnel) को मिठाई (Sweets) बांटते नजर आए. न्यूज एजेंसी एएनआई के द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी मिठाई का डिब्बा लेकर मीडियाकर्मियों के पास जाते हैं और कहते हैं, 'मिठाई तो ले लो.' इस दौरान मीडियाकर्मी राहुल गांधी को हैप्पी बर्थडे कहकर विश करते हैं तो राहुल उन्हें थैंक यू कहते हैं. बता दें कि कांग्रेस के मुख्यालय में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी.

राहुल गांधी कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों के साथ इस दौरान हलके-फुलके अंदाज में नजर आए. राहुल गांधी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वाले लोगों को मिठाइयां भी खिलाई. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की. यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट, लिखी ये बड़ी बात

देखें वीडियो-

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए.' बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी. इन चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को भारी बहुमत से जीत मिली.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2019 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).