राहुल गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट, लिखी ये बड़ी बात
जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष को सभी बधाई दे रहे हैं. राहुल गांधी को उनके कट्टर सियासी विरोधक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जन्मदिन की बधाई दी है. इसी साल हुए लोकसभा चुनावों के प्रचार के दौरान दोनों नेताओं ने एक दुसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाये थे.
Happy Birthday Rahul Gandhi: आज 19 जून को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है. राहुल का जन्म 19 जून 1970 को हुआ था. जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष को सभी बधाई दे रहे हैं. राहुल गांधी को उनके कट्टर सियासी विरोधक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जन्मदिन की बधाई दी है. इसी साल हुए लोकसभा चुनावों के प्रचार के दौरान दोनों नेताओं ने एक दुसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाये थे. हालांकि, जनता ने बीजेपी को पूर्ण बहुमत दिया.
बहरहाल, आज सियासी विरोध से को भूलकर पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने लिखा, 'श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं. उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करता हूं.
Best wishes to Shri @RahulGandhi on his birthday. May he be blessed with good health and a long life.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2019
बता दें कि अब राहुल गांधी और पीएम मोदी दोनों ही इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2019 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

