मिशन 2019: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा निशाना, कहा- जो राहुल बाबा के परिवार ने 55 साल में नहीं किया, वो मोदी जी ने 55 महीनों में कर दिखाया
अमित शाह ने कहा '55 साल तक राहुल बाबा के परिवार ने शासन किया है. मगर देश में कोई परिवर्तन नहीं आया. मोदी जी ने सिर्फ 55 महीने काम किया और कांग्रेस के 55 साल में जो न हो सका था, उसे पूरा किया है.'
बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को पुणे में शक्ति केंद्र सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के विकास का अश्वमेघ चल दिया है. शाह ने कहा कि हम सबकी पहचान बीजेपी के एक कार्यकर्ता की है. देश के सभी राजनीतिक दलों में से बीजेपी कई वजहों से अलग है. ये पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, नेताओं की पार्टी नहीं है. शाह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही हमने कईं अभेद्य दुर्ग जीते हैं, चाहे वह असम हो, मणिपुर हो या त्रिपुरा हो. यह जीत 2019 में भी चलेगी, उससे बीजेपी उत्तर प्रदेश में तो जीतेगी ही, साथ ही बंगाल और ओडिशा में भी कमल का फूल खिलेगा.
मोदी सरकार के पांच साल के कार्यों को गिनाते हुए कहा, '5 साल में 2.5 करोड़ परिवारों को बिजली देने का काम मोदी जी की सरकार ने किया है. 13 करोड़ युवाओं-युवतियों को मुद्रा योजना से लोन देने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है.' शाह ने सरकार बनने के एक साल के भीतर ही सैनिकों को ओआरओपी दिए जाने की बात भी कही. यह भी पढ़ें- मिशन 2019: पीएम मोदी ने अरुणाचल को दी एयरपोर्ट की सौगात, विपक्ष पर लगाया अनदेखी का आरोप
अमित शाह ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
शाह ने कहा कि 13 करोड़ युवाओं-युवतियों को मुद्रा योजना से लोन देने का काम नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है. सरकार बनने के मात्र 1 वर्ष के अंदर ही वर्षों से लटकी वन रैंक- वन पेंशन योजना को लागू करने का काम मोदी सरकार ने किया है. मोदी जी ने लघु और सीमांत किसानों के लिए 6000 रुपए प्रति वर्ष देने की व्यवस्था बजट में की है. देश की सीमाओं की सुरक्षा और सीमाओं की सुरक्षा करने वाले जवान हमारी पहली प्राथमिकता है. इस बार बजट में रक्षा क्षेत्र का अब तक का सर्वाधिक 3 लाख करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है.
घुसपैठिए को चुन-चुन के निकालेंगे
शाह ने कहा कि हमे दीन दयाल जी की कल्पना का भारत बनाना है, जिसमें हर घर में आधारभूत सुविधाएं हो. इसके लिए फिर एक बार मोदी सरकार बनानी है. देश में घुसपैठियों को लेकर शाने कहा, 2019 में मोदी जी की सरकार बनाइए. हम कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और कामरूप से लेकर कच्छ तक एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन के निकालेंगे. हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते. हमारे लिए मां भारती की सुरक्षा सर्वोच्च स्थान पर है.
कांग्रेस पर किया हमला
इस दौरान शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा. शाह ने कहा '55 साल तक राहुल बाबा के परिवार ने शासन किया है. मगर देश में कोई परिवर्तन नहीं आया. मोदी जी ने सिर्फ 55 महीने काम किया और कांग्रेस के 55 साल में जो न हो सका था, उसे पूरा किया है.' राहुल गांधी पर निशाना सद्ध्ते हुए शाह ने कहा शाह ने कहा 'आगरा में राहुल बाबा ने एक भाषण किया था कि मैं यहां एक आलू की फैक्टरी लगाऊंगा उनको ये भी नही मालूम है कि आलू जमीन के नीचे होता है, जमीन के ऊपर होता है या फैक्टरी में बनता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2019 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

