आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर राबड़ी देवी ने दी शुभकामनाएं, तेजस्वी यादव पिता से मिलने पहुंचे रांची
आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद के 73 वें जन्मदिन पर गुरुवार को जहां पार्टी ने 73 हजार गरीब लोगों को खाना खिलाने की घोषणा की है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने लालू को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामना दी है. लालू के पुत्र तेजस्वी इस मौके पर लालू प्रसाद से मिलने रांची गए हैं.लालू प्रसाद चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे हैं.
पटना, 11 जून: आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) के 73 वें जन्मदिन पर गुरुवार को जहां पार्टी ने 73 हजार गरीब लोगों को खाना खिलाने की घोषणा की है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने लालू को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामना दी है. लालू के पुत्र तेजस्वी इस मौके पर लालू प्रसाद से मिलने रांची गए हैं. तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने भी अपने पिता को जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है. पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी ने लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई दी है.
उन्होंने लालू यादव को भेजे बधाई संदेश में कहा , "आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं. प्रभु की कृपा आप पर हर पल हर क्षण बनी रहे. साजिशकर्ताओं ने जेल तो भगवान श्रीकृष्ण को भी भेज दिया था. आप स्वस्थ रहें और गरीबों के सम्मान व अधिकार के लिए यूं ही लड़ते रहें. यही एक परम प्रार्थना है यही एक दिली दुआ है."
आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ। प्रभु की कृपा आप पर हर पल हर क्षण बनी रहे। साज़िशकर्ताओं ने जेल तो भगवान श्रीकृष्ण को भी भेज दिया था। आप स्वस्थ रहें और गरीबों के सम्मान व अधिकार के लिए यूँ ही लड़ते रहें। यही एक परम प्रार्थना है यही एक दिली दुआ है। #LongLiveLalu pic.twitter.com/D1WKhzLh9n
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) June 11, 2020
इधर, तेजप्रताप अपने पिता को जन्मदिन के मौके पर पटना देवी मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की और आरती में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने पिता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. तेजप्रताप ने अपने संदेश में कहा, "जेपी आंदोलन को लीड करने और देश में फासीवाद की चूले हिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंडल कमीशन के हीरो को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. मिस यू सो मच पापा."
पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव पिता के जन्मदिन पर उनसे मिलने रांची पहुंचे हैं. उल्लेखनीय है कि राजद लालू के जन्मदिन को 'गरीब सम्मान दिवस' (Garib Samman Diwas) के रूप में मना रही है. लालू प्रसाद चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे हैं. फि लहाल वे स्वास्थ्य कारणों से रांची के रिम्स में भर्ती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2020 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

