Mukhtar Ansari Death: यूपी के बांदा जेल से में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. इस घटना को लेकर बिहार के नेताओं ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. RJD नेता तेजस्वी यादव ने सोशल साइट X पर लिखा- मुख्तार अंसारी की मौत दुखद है. उन्होंने जेल में जहर देने की शिकायत दर्ज कराई थी. अगर इसे गंभीरता से लिया गया होता, तो शायद वह बच जाते. वहीं, हाल ही कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव ने मुख्तार अंसारी की मौत पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने X पर पोस्ट किया कि पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की सांस्थानिक हत्या हुई है. यह कानून, संविधान और नैसर्गिक न्याय को दफन कर देना जैसा है.
यूपी से पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी के इंतकाल का दुःखद समाचार मिला। परवरदिगार से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
कुछ दिन पूर्व उन्होंने शिकायत की थी कि उन्हें जेल में जहर दिया गया है फिर भी गंभीरता से नहीं लिया…
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 28, 2024
पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी जी की
सांस्थानिक हत्या
क़ानून, संविधान, नैसर्गिक न्याय को
दफन कर देने जैसा है।
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) March 28, 2024













QuickLY