देश

Bhagwant Mann Oath Ceremony: भगवंत मान के मंत्रिमंडल में 'AAP' के किस नेता को मिलेगी जगह, यहां पढ़े उनके नाम

आप आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान के साथ ही कहा जा रहा है कि 16 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. जानते हैं कि भगवंत मान के मंत्रिमंडल में किस नेता को जगह मिल सकती है.

Bhagwant Mann Oath Ceremony: भगवंत मान के मंत्रिमंडल में 'AAP' के किस नेता को मिलेगी जगह, यहां पढ़े उनके नाम
आप के सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान (Photo Credits PTI)

Bhagwant Mann Oath Ceremony: पंजाब में आम आदमी पार्टी को पूर्ण रूप से बहुमत मिलने के बाद सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान आज 12:30 बजे मुख्यमंत्री के तौर पर शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में शपथ लेंगे. उनके शपथ ग्रहण को लेकर खटकरकलां में तैयारी पूरी हो चुकी हैं. शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल भी खटकर कलां पहुंच चुके हैं. आप आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान के साथ ही कहा जा रहा है कि 16 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. जानते हैं कि भगवंत मान के मंत्रिमंडल में किस नेता को जगह मिल सकती है.

सूत्रों की मानें तो भगवंत मान मंत्री पद को लेकर उन नेताओं जगह मिलने की सबसे ज्यादा उम्मीद जताई जा रही है. जो मुश्किल समय में पार्टी के साथ खड़े रहे. उनमें लगातार दूसरी बार विधायक बने भगवंत मान के बाद दूसरे सबसे बड़े नेता हरपाल चीमा को जगह मिलने वाली हैं. चीमा के बारे में चर्चा तो यह भी है कि उन्हें उपमुख्यमंत्री का पद भी मिल सकता है. दूसरा महत्वपूर्ण नाम है कुलतार सिंह सांधवां का. कोटकपूरा से कुलतार सिंह लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं. पंजाब में कुलतार सिंह आम आदमी पार्टी का बड़ा चेहरा हैं और इनका भी मंत्रिमंडल में शामिल होना लगभग तय है. यह भी पढ़े: Bhagwant Mann Oath Ceremony: भगवंत मान आज दोपहर 12:30 बजे पंजाब के सीएम पद की लेंगे शपथ, केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई बड़े नेता समारोह में होंगे शामिल

सुनाम से लगातार दूसरी बार विधायक बने, गुरमीत हेयर का नाम भी संभावित मंत्रियों की सूची में शामिल है. मीत हेयर के नाम से पंजाब में जाने जाते हैं. आम आदमी पार्टी पंजाब में यूथ विंग के प्रेसिडेंट गुरमीत बरनाला से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं.

पंजाब की भगवंत मान सरकार में महिलाओं का भी मजबूत प्रतिनिधित्व देखने को मिल सकता है. भगवंत मान मंत्रिमंडल में जो नाम तय माने जा रहे हैं, उनमें बलजिंदर कौर और जीवनज्योत कौर शामिल हैं. बलजिंदर कौर लगातार दूसरी बार तलवंडी साबो से विधायक चुनी गईं हैं, जबकि जीवनज्योत कौर अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू और विक्रम मजीठिया जैसे दो दिग्गजों को हराकर विधायक बनी हैं.

अमृतसर नॉर्थ सीट से अकाली उम्मीदवार अनिल जोशी को हराकर पहली बार विधायक बने कुंवर विजय प्रताप को भी मान मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण महकमा मिल सकता है. पंजाब की नई सरकार में  मान के साथ कुल 17 मंत्री शपथ लेने वाले हैं. अब तक ऐसी चर्चा है.

मान मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले जिन और कुछ नामों को लेकर चर्चा है उनमें जयकिशन सिंह रोड़ी और जगदीप गोल्डी कम्बोज भी शामिल हैं. जयकिशन रोड़ी, गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं, वहीं जगदीप कम्बोज गोल्डी ने जलालाबाद में अकाली दल के बड़े नेता सुखबीर बादल को हराया है इसलिये उनके नाम का भी चर्चा काफ़ी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2022 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).