देश

सिद्धू ने झल्लाहट में आकर चन्नी के लिए किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल? वीडियो वायरल होने के बाद अकाली दल ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सिद्धू पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को लेकर अपशब्द कहते हुए नजर आ रहे है. यह वीडियो कथित रूप से उस समय का है, जब सिद्धू पंजाब के मंत्रियों विजय इंदर सिंगला, परगट सिंह और अन्य नेताओं के साथ चन्नी के आने का इंतजार कर रहे थे.

सिद्धू ने झल्लाहट में आकर चन्नी के लिए किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल? वीडियो वायरल होने के बाद अकाली दल ने साधा निशाना
नवजोत सिंह सिद्धू (Photo Credits: Twitter)

चंडीगढ़: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सिद्धू पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को लेकर अपशब्द कहते हुए नजर आ रहे है. यह वीडियो कथित रूप से उस समय का है, जब सिद्धू पंजाब के मंत्रियों विजय इंदर सिंगला, परगट सिंह और अन्य नेताओं के साथ चन्नी के आने का इंतजार कर रहे थे. इस वीडियो से साफ है कि पंजाब कांग्रेस में कलह अभी खत्म होती नहीं दिख रही है. Punjab Politics: कांग्रेस को पस्त करने के लिए अमरिंदर सिंह का मास्टर प्लान तैयार, बनाएंगे पंजाब विकास पार्टी

नवजोत सिंह सिद्धू का यह वीडियो लखीमपुर खीरी हिंसा के खिलाफ गुरुवार को निकाले गए विरोध मार्च के दौरान का बताया जा रहा है. जिसमें सिद्धू पंजाब के तमाम नेताओं के बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे है. कथित वीडियो में सिद्धू कहते सुनाई दे रहे हैं, "यह आदमी (चन्नी) 2022 (विधानसभा चुनाव) में कांग्रेस को डुबो देगा."

रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो मोहाली एयरपोर्ट के पास शूट किया गया है. दरअसल सिद्धू और पार्टी के अन्य नेता लखीमपुर खीरी विरोध मार्च के लिए सीएम चन्नी के शामिल होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन वे जाम में फंसे होने कारण लेट हो गए थे. आरोप है कि सिद्धू को सीएम चन्नी का इंतजार करना पसंद नहीं आया और उन्होंने अभद्र टिप्पणी कर दी.

उधर, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने सिद्धू की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखते थे और उन्हें इस बात की जलन थी कि अनुसूचित जाति समुदाय का सदस्य मुख्यमंत्री बन गया है. शिअद के उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चीमा ने कहा ''सिद्धू ने लखीमपुर की घटना के विरोध में पार्टी का प्रदर्शन शुरू करने के मौके पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आने के लिये दो मिनट का भी इंतजार न करके यह भी दिखा दिया कि एससी समुदाय और मुख्यमंत्री के लिए उनके मन में कितना सम्मान है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2021 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).