देश

पंजाब: CM भगवंत मान पर शराब पीकर गुरुद्वारे में प्रवेश करने का आरोप, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज

बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम मान ने शराब पीकर गुरुद्वारे में प्रवेश किया था.

पंजाब: CM भगवंत मान पर शराब पीकर गुरुद्वारे में प्रवेश करने का आरोप, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Photo Credits: Twitter)

16 अप्रैल: बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने शनिवार को पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के खिलाफ पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम मान ने शराब पीकर गुरुद्वारे में प्रवेश किया था. बग्गा ने पुलिस महानिदेशक से उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. VIDEO: 200 किमी दौड़ कर सीएम योगी से मिलने पहुंची 10 साल की बच्ची, मुख्यमंत्री ने कही ये बात

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने  मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ शिकायत का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा किया और कहा, ‘भगवंत मान के खिलाफ नशे की हालत में गुरुद्वारा दमदमा साहिब में प्रवेश करने के लिए पुलिस शिकायत दर्ज कराई है. मैं डीजीपी पंजाब और राज्य की पुलिस से मेरी शिकायत पर कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं.’

 

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने बीते शुक्रवार को आरोप लगाया था कि पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत सिंह मान ने बैसाखी के मौके पर नशे की हालत में 14 अप्रैल को तख्त दमदमा साहिब में प्रवेश किया था. संगठन ने पंजाब के सीएम से माफी मांगने की भी मांग की थी.

बग्गा के खिलाफ भी दर्ज है केस

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ मोहाली के साइबर पुलिस स्टेशन में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है. तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2022 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).