Punjab Cabinet Oath: पंजाब मंत्रिमंडल का हुआ गठन, इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
शपथ ग्रहण (Photo Credit : Twitter)

Punjab Cabinet Expansion: पंजाब के राजभवन में आम आदमी पार्टी सरकार (AAP Govt)  के 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ (Punjab Cabinet Oath) ली है, जिनमें एक महिला मंत्री भी शामिल हैं. शपथ लेने वालों में आप के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह, बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईतो, विजय सिंघला, लाल सिंह कटरौचक, गुरमीत सिंह मीत हायर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर और हरजोत सिंह बैंस शामिल हैं. भगवंत मान ने होली की शाम खुद ट्वीट कर अपने मंत्रियों के नाम का ऐलान कर दिया था. पहली बार मुख्यमंत्री बने भगवंत मान ने नए मंत्रिमंडल में हर वर्ग और क्षेत्र को साधने की कोशिश की है.