पुलवामा आतंकी हमला: शरद पवार ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- सर्वदलीय बैठक के दौरान कर रहे थे रैली

उन्होंने कहा, ‘‘वहां पहुंचने पर हमें मालूम हुआ कि प्रधानमंत्री बैठक में नहीं होंगे... जब सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए और ऐसी गंभीर स्थिति थी तब प्रधानमंत्री को बैठक में मौजूद रहना चाहिए था, लेकिन वह (महाराष्ट्र के) धुले और यवतमाल में रैलियों को संबोधित कर रहे थे जहां उन्होंने हमारी आलोचना की.’’

पीएम मोदी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Photo: PTI)

पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर NDA सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होने के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की.  पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने कहा कि एक ऐसे गंभीर मुद्दे पर बैठक में शामिल होने के बजाए मोदी ने रैली को संबोधित करना चुना.  पवार ने यहां पत्रकारों से कहा, शनिवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी. असल में हमें कहा गया था कि प्रधानमंत्री बैठक की अध्यक्षता करेंगे. मोदी बैठक में शामिल हो रहे हैं यह मान कर हम सब दिल्ली गए, क्योंकि यह (पुलवामा में आतंकी हमला) राष्ट्र पर हमला था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘वहां पहुंचने पर हमें मालूम हुआ कि प्रधानमंत्री बैठक में नहीं होंगे... जब सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए और ऐसी गंभीर स्थिति थी तब प्रधानमंत्री को बैठक में मौजूद रहना चाहिए था, लेकिन वह (महाराष्ट्र के) धुले और यवतमाल में रैलियों को संबोधित कर रहे थे जहां उन्होंने हमारी आलोचना की.’’

यह भी पढ़े: नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया ऐसा जवाब, कर दी बोलती बंद

बीजेपी-शिवसेना के गठबंधन के बारे में पूछने पर पवार ने कहा कि यह तो होना ही था.  बीजेपी और शिवसेना ने सोमवार को अपने गठबंधन का ऐलान किया.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PM Modi Speech: कांग्रेस ‘एंटी-रिफॉर्म और स्वार्थी’, नकारात्मक राजनीति से देश को नुकसान पहुंचा रही- पीएम नरेंद्र मोदी (Watch Video)