लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी महाराष्ट्र में करेंगी चुनाव प्रचार, मुंबई में जनसभा को कर सकती हैं संबोधित
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) महाराष्ट्र में पहले व दूसरे चरण के चुनावों के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल होंगी...
मुंबई: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) महाराष्ट्र में पहले व दूसरे चरण के चुनावों के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल होंगी. पार्टी के एक नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी के यात्रा कार्यक्रम व तिथियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. सूत्रों ने बताया कि वह मुंबई में एक जनसभा को संबोधित कर सकती हैं.
पहले चरण में 11 अप्रैल को सात निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होने हैं और दूसरे चरण में 18 अप्रैल को महाराष्ट्र की 10 सीटों पर चुनाव होना है. कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों को नामित किया है. अन्य दिग्गजों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया व मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी के अयोध्या दौरे में बदलाव, अब 29 मार्च को जाएंगी श्री राम की नगरी
प्रचार करने वाले महाराष्ट्र कांग्रेस के अन्य नेताओं में सुशीलकुमार शिंदे, अशोक चौहान, शिवराज पाटिल, राधाकृष्ण विखे-पाटिल, बालासाहेब थोराट, विलास मुत्तेमवार, मुकुल वासनिक, मिलिंद देवड़ा व संजय निरूपम शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2019 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

