प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा- पूरा प्रशासन चिन्मयानंद को गले लगा रहा है, बचा रहा है
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद मामले में उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार की रविवार को तीखी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज नहीं किया गया है और प्रशासन पूर्व केन्द्रीय मंत्री को ‘बचा’ रहा है.
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद (Swami Chinmayanand) मामले में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की रविवार को तीखी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज नहीं किया गया है और प्रशासन पूर्व केन्द्रीय मंत्री को ‘बचा’ रहा है.
कानून की एक छात्रा ने चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया था. बाद में 23 वर्षीय छात्रा को पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप में विशेष जांच दल :एसआईटी: ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था. उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘ महज एक साल पहले शाहजहांपुर के कई प्रशासनिक अधिकारी चिन्मयानंद की आरती उतारते दिखे. मामला अखबारों में उछला था.’’ कांग्रेस महासचिव ने लिखा, ‘‘बलात्कार पीड़िता द्वारा पूरी आपबीती कहने के बावजूद बलात्कार का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, कैसे होता? जब पूरा महकमा गले लगाकर उनका बचाव कर रहा था.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2019 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

