प्रियंका गांधी ने बिजनौर में प्रदर्शनों में मारे गए लोगों के परिजनों से की मुलाकात, कहा- भारतीयता का सबूत मांगने की इजाजत किसी को नहीं है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर पहुंचीं, जहां उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुई हिंसा में मारे गए दो लोगों के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि ये कानून जो है वो एकदम जनहित के खिलाफ है. खासतौर से गरीबों के लिए. उन्होंने कहा कि भारतीयता का जो सबूत है उसको मांगने की इजाजत नहीं है किसी को.

प्रियंका गांधी वाड्रा (Photo Credits-ANI)

कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) रविवार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर (Bijnor) पहुंचीं, जहां उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर हुई हिंसा में मारे गए दो लोगों के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि ये कानून जो है वो एकदम जनहित के खिलाफ है. खासतौर से गरीबों के लिए. उन्होंने कहा कि भारतीयता का जो सबूत है उसको मांगने की इजाजत नहीं है किसी को. दरअसल, नए नागरिकता कानून को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रभावित जिलों में से बिजनौर एक है.

प्रदर्शनकारी ने पुलिस पर पत्थरबाजी करने के साथ ही वाहनों में आगजनी की. कथित तौर पर इन प्रदर्शनों के चलते दो व्यक्ति मारे गए हैं. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी बिजनौर जिले के नहटौर क्षेत्र में गईं, जहां नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हाल ही में हुई हिंसा में दो प्रदर्शनकारी मारे गए थे. वह वहां पीड़ितों के परिवार के लोगों से मिलीं. यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का पीएम मोदी और अमित शाह पर हमला, कहा- वे हमारे भारत को बांटकर नफरत के पीछे छिप रहे हैं.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रियंका गांधी ने वहां क्षेत्र के लोगों से बातचीत भी की. गौरतलब है कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के कथित अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन और सोमवार को दिल्ली में राजघाट पर नए नागरिकता कानून को रद्द करने की मांग के लिए कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

INDIA Bloc Meet: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में दिखी सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की गर्मजोशी; विपक्षी मोर्चे ने चुनाव आयोग के खिलाफ छेड़ा मोर्चा

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड