प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु में रखेंगे एम्स की आधारशिला
मुख्यमंत्री के.पलनीस्वामी ने मदुरै में एम्स की स्थापना का फैसला करने के लिए 20 जून को प्रधानमंत्री का आभार जताया था.
चेन्नई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मदुरै में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखेंगे. तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अध्यक्ष तमिलिसाई सौंदराराजन ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. सौंदराराजन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आधारशिला रखने के कार्यक्रम की तारीख जल्द तय की जाएगी.
मुख्यमंत्री के.पलनीस्वामी ने मदुरै में एम्स की स्थापना का फैसला करने के लिए 20 जून को प्रधानमंत्री का आभार जताया था.
प्रस्तावित 750 बिस्तरों वाला स्पेशिएलिटी अस्पताल 200 एकड़ जमीन में बनेगा. इस पर करीब 1,500 करोड़ रुपये की लागत आएगी.
संबंधित खबरें
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे, 25 साल बाद इतना छोटा चुनावी कार्यक्रम
Harish Rana Euthanasia Case: दर्द से भरी 13 साल की जिंदगी के बाद हरीश राणा को मिली इच्छामृत्यु, मां की यादों ने कर दिया भावुक
Heavy Snowfall At Kedarnath Temple: केदारनाथ मंदिर में बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढका पूरा धाम (Watch Video)
Assam Assembly Election 2026: असम की 126 सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान, 4 मई को घोषित होंगे नतीजें
\