प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी प्रायोगिक हवाई जहाज निर्माण करने वाले 'पायलट यादव' से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वदेशी छोटे प्रायोगिक हवाई जहाज निर्माण से जुड़ी एक परियोजना के विमान के परीक्षण में आ रही 'नियामक बाधाओं' को दूर करने के लिये पहल की है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को इस आशय की जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने रविवार को युवा नवोन्मेषी अमोल यादव से मुलाकात की.

अमोल यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: Twitter)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने स्वदेशी छोटे प्रायोगिक हवाई जहाज निर्माण से जुड़ी एक परियोजना के विमान के परीक्षण में आ रही 'नियामक बाधाओं' को दूर करने के लिये पहल की है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को इस आशय की जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने रविवार को युवा नवोन्मेषी अमोल यादव से मुलाकात की.

पेशे से पायलट यादव ने भारत में छोटे हवाई जहाज निर्माण के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है. उन्होंने मुम्बई में 2016 में ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम में पूर्ण रूप से स्वदेशी छोटे प्रायोगिक विमान के निर्माण का विचार प्रस्तुत किया था.

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी और बॉलीवुड सेलेब्स की सेल्फी फोटोज पर बने ये मजेदार मीम्स, कपिल शर्मा का जमकर उड़ रहा है मजाक

प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्वीट में कहा गया है, ‘‘हालांकि परियोजना में कुछ देरी हो गई जिसमें प्रायोगिक ‘उड़ान भरने का अधिकार’ प्राप्त करने का विषय भी शामिल है.’’

इसमें कहा गया है कि जब इस देरी के बारे में सूचित किया गया तब संबंधित अधिकारियों से सभी नियामक बाधाओं को दूर करने के लिये तत्काल कदम उठाने को कहा गया. पीएमओ ने कहा कि कैप्टन यादव जैसे प्रतिबद्ध व्यक्ति नये भारत की भावना एवं चरित्र को प्रदर्शित करते हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय ने यादव द्वारा विकसित एक इंजन वाले हवाई जहाज का चित्र भी जारी किया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Live Streaming In India: न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रचना चाहेगी टीम इंडिया, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव फाइनल मुकाबले का लुफ्त

Suryakumar Yadav Stats In T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, यहां देखें 'मिस्टर 360' के आकंड़ें

IND vs NZ Final Match Likely Playing XI: फाइनल से पहले अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा सवाल, क्या मिलेगी प्लेइंग XI में जगह? न्यूजीलैंड के खिलाफ इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं टीम इंडिया

India vs New Zealand T20I Head To Head Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

\