Coronavirus: पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर रहे हैं चर्चा

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा कर रहे हैं. इस दौरान देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री अपने चेहरे पर मास्क लगाए नजर आए, वहीं पीएम मोदी ने अपने मुंह को गमछे से बांध रखा है.

पीएम नरेंद्र मोदी और उद्धव ठाकरे (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा कर रहे हैं. इस दौरान देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री अपने चेहरे पर मास्क लगाए नजर आए, वहीं पीएम मोदी ने अपने मुंह को गमछे से बांध रखा है. बता दें कि खतरनाक कोरोना वायरस (Coronavirus) से भारत समेत पूरी दुनिया में तबाही मची है.

भारत में लगातार कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला बढ़ता ही जा रहा है. देश में पिछले 24 घंटे में 1035 मामले सामने आने के बाद कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 7,447 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 40 लोगों की मौत हुई है, जिससे COVID-19 महामारी सेमरने वालों का आंकड़ा 239 पहुंच गया है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कुल 7,447 मामलों में से 6565 एक्टिव केस हैं.

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री ओली के साथ कोविड-19 पर चर्चा की

इसके अलावा, 642 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस से सर्वाधिक 110 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई. शुक्रवार को मुंबई में 12 लोगों की मौत हुई. इसी के साथ राज्य में मौतों का आंकड़ा 110 हो गया. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में 1,574 मामलों की पुष्टि हुई है. 188 लोग ठीक हो गए हैं. 110 लोगों की मौत हो गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Ahilyanagar School Girl Acid Attack: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में शर्मनाक वारदात, स्कूल से लौट रही मासूम बच्ची पर अज्ञात व्यक्ति ने किया एसिड अटैक

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\