राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई
नई दिल्ली : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM narendra Modi) ने शनिवार को जन्माष्टमी के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी. राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट के जरिए बधाई दी.
प्रेसिडेंट ने कहा, "जन्माष्टमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई. जैसा कि भगवान कृष्ण की कालातीत शिक्षाएं हमारे जीवन में परिलक्षित होती हैं, यह हम सभी के लिए उत्सव और उमंग से भरा एक खुशी का दिन हो."
जन्माष्टमी के अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं।
भगवान श्री कृष्ण ने 'निष्काम कर्म' अर्थात् फल की इच्छा किए बिना कर्म करने का संदेश दिया है।
मेरी कामना है कि यह त्योहार सबके जीवन में हर्ष-उल्लास और उमंग लाएं — राष्ट्रपति कोविन्द
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 24, 2019
मोदी ने भी ट्वीट कर कहा, "सबको जन्माष्टमी की बधाई. भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद हमारे जीवन में हमेशा खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य लाए. जय श्री कृष्ण." भगवान कृष्ण के जन्म को देशभर में जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है.
सभी देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण!
Janmashtami greetings to everyone! May the blessings of Bhagwan Shri Krishna always bring happiness and good health in our lives. Jai Shri Krishna!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 24, 2019
बता दें कि कृष्ण जन्मोत्सव (Krishna Janmashtami) भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बड़े प्यार और परंपरागत तरीकों से मनाया जाता है. यह हिंदूओं का प्रमुख धार्मिक पर्व है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2019 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

