केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का आरोप- दिल्ली में हुई हिंसा के लिए AAP और कांग्रेस जिम्मेदार, देश से मांगें माफी
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली जैसे शांतिपूर्ण शहर में जो हिंसा हुई उसके लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जिम्मेदार है, क्योंकि ये लोग झूठी जानकारी फैला रहे हैं और हिंसा पर चुप हैं.
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी शुरू हो गई है. इस बीच नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के मामले में पक्ष विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. बीजेपी ने दिल्ली में हिंसा के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है. बुधवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने कहा कि दिल्ली जैसे शांतिपूर्ण शहर में जो हिंसा हुई उसके लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जिम्मेदार है, क्योंकि ये लोग झूठी जानकारी फैला रहे हैं और हिंसा पर चुप हैं. प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लोग हिंसा के लिए उकसाने का काम करते हैं.
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि आम केजरीवाल सरकार लगातार मोदी सरकार पर काम नहीं करने देने का आरोप लगाती रही जबकि सच यह है कि वे खुद काम करना ही नहीं चाहते थे. इसी वजह से साढ़े 4 सालों तक काम नहीं किया लेकिन जैसे ही चुनावों की तारीख नजदीक आई एक के बाद एक ऐलान किए जाने लगे.
हिंसा से लिए AAP और कांग्रेस जिम्मेदार-
Union Minister Prakash Javadekar: In a peaceful city like Delhi, the atmosphere that was created by spreading misinformation on #CitizenshipAmendmentAct, and the damage that was done to property, Congress and AAP are responsible for it.They must apologise to the people. pic.twitter.com/7NTR4OKocK
— ANI (@ANI) January 1, 2020
केंद्रीय मंत्री ने कहा, चुनाव के नजदीक आते ही वे इन सब के जरिए वे जनता को यह दिखाने की कोशिश में जुटे हैं कि केजरीवाल सरकार ने जनता के हित में कितने कदम उठाए हैं और फैसले लिए हैं. जबकि इससे पहले वह कहते रहे कि केंद्र की मोदी सरकार काम नहीं करने दे रही, प्रकाश जावड़ेकर ने कहा आखिर चुनाव से पहले ऐसा क्या बदल गया अब कैसे वो एक के बाद एक घोषणाएं कर पा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2020 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

