देश

Maharashtra: महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, अजित पवार नाराज! शिंदे-फडणवीस ने अमित शाह से की मुलाकात

अजित पवार की नाराजगी के बीच सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.

Maharashtra: महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, अजित पवार नाराज! शिंदे-फडणवीस ने अमित शाह से की मुलाकात
(Photo : X)

दिल्ली, 3 अक्टूबर: महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की नाराजगी के बीच राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में शामिल एनसीपी ( अजित पवार गुट ) के नेता एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार के उनके साथ दिल्ली नहीं आने पर उनकी नाराजगी की चर्चा और तेज हो गई है.

बताया जा रहा है कि दिन में अचानक अपने सारे कार्यक्रमों को स्थगित कर एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस दिल्ली के लिए रवाना हो गए और अभी ये दोनों नेता दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. मैंने जो कहा था आज मोदी जी ने उसे कबूल कर लिया, PM के BRS वाले बयान पर राहुल गांधी का ट्वीट

बताया जा रहा है कि शिंदे और फडणवीस दोनों नेता शाह को महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात, अजित पवार के रवैये और उनकी मांग के बारे में बताया. तीनों नेताओं के बीच महाराष्ट्र में होने वाले संभावित कैबिनेट विस्तार और विधायकों की अयोग्यता के मसले पर भी चर्चा हुई.

बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रहे हैं और वह राज्य कैबिनेट की बैठक में भी शामिल नहीं हो रहे हैं. राज्य में कैबिनेट के लंबित विस्तार और गार्जियन मिनिस्टर के पद सहित अन्य कई मुद्दों पर अजित पवार नाराज बताए जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2023 11:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).