पंजाब में 33 लाख बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी

पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने रविवार को मोहाली जिले के जगतपुरा गांव में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की. राज्य भर में पांच वर्ष से कम आयु के 33 लाख से अधिक बच्चों को राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस अभियान के तहत पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएगी.

पोलियो (Photo Credits: IANS)

पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने रविवार को मोहाली जिले के जगतपुरा गांव में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की. राज्य भर में पांच वर्ष से कम आयु के 33 लाख से अधिक बच्चों को राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस अभियान के तहत पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएगी.

बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन की ड्राप्स पिलाने के बाद मंत्री ने कहा कि सरकार बच्चों को अधिक से अधिक बीमारियों से बचाने के लिए सभी प्रयास कर रही है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कार्यक्रम के तहत सभी टीके प्रत्येक बच्चे तक जरूर पहुंचे.

उन्होंने कहा कि वर्तमान अभियान के दौरान 50,000 से ज्यादा स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नर्सिग छात्र और स्वयंसेवक बच्चों का टीकाकरण करने के लिए घरों, मलिन बस्तियों, ईंट-भट्टों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और अन्य स्थानों पर जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Pulse Polio Day 2020: गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के हुबली में बच्चे को पिलाई पोलियो की दवा

पोलियो का अंतिम मामला 2011 में पश्चिम बंगाल में सामने आया था. पंजाब में 2009 से पोलियो का कोई मामला सामने नहीं आया है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

IMD Weather Update: देश के मौसम में बड़ा बदलाव, उत्तर प्रदेश-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड