पीएम मोदी जाएंगे अयोध्या, राम मंदिर ट्रस्ट के निमंत्रण के बाद दिया आश्वासन
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास, महामंत्री चंपत राय और ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने गुरुवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने उन्हें अयोध्या जाने का आश्वासन दिया. मुलाकात के दौरान मंदिर निर्माण में भूमिका के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया गया और विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई.
नई दिल्ली. राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास, महामंत्री चंपत राय और ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने गुरुवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने उन्हें अयोध्या जाने का आश्वासन दिया. मुलाकात के दौरान मंदिर निर्माण में भूमिका के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया गया और विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई. मोदी ने ट्रस्ट के सदस्यों का स्वागत किया और पट्टा पहनाकर उनका अभिवादन किया. ट्रस्ट की तरफ से पीएम मोदी को ट्रस्ट की पहली बैठक के दौरान हुई बातों की जानकारी दी गई. ट्रस्ट के सदस्यों ने शिलान्यास के मुहूर्त पर मोदी को अयोध्या आने का न्योता दिया। प्रधानमंत्री से मिलने के बाद ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने मीडिया से कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा है कि अब ज्यादा प्रतीक्षा का समय नहीं है, लिहाजा मंदिर का निर्माण अब तेजी तेज गति से होनी चाहिए.
महंत ने कहा, "हम लोगों ने पीएम से कहा है कि दिव्य और भव्य राम मंदिर जल्द से जल्द बने, जनता ने इसलिए आपको प्रधानमंत्री बनाया है. आप संतों और जनता की इच्छा पूरी करें. इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वो चाहते हैं कि जल्द और भव्य राम मंदिर बने. "नृत्यगोपाल दास का कहना था कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा है कि भगवान राम टाट में हैं. इसलिए जल्द से जल्द भव्य और विशाल राम मंदिर बननी चाहिए. यह भी पढ़े-राम मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक में महंत नृत्य गोपाल दास को चुना गया अध्यक्ष, वीएचपी के चंपत राय को बनाया गया महामंत्री
महंत के मुताबिक, जब उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को शिलान्यास और भूमि पूजन समारोह के लिए अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया तो प्रधानमंत्री का जवाब था कि वह शीघ्र ही हो अयोध्या आएंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के क्रम में नृत्यगोपाल दास को याद दिलाया कि कैसे उनकी मुलाकात बड़ौदा में हुई थी। कुछ पुरानी यादें भी उन्होंने ट्रस्ट के सदस्यों के साथ साझा की. ट्रस्ट की अगली बैठक 3 और 4 मार्च को अयोध्या में होगी, जहां मंदिर निर्माण की तिथि और अन्य जरूरी फैसले लिए जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2020 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

