प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाई उद्यमियों को भारत में निवेश का दिया न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार थाई उद्यमियों को आसान व्यापार के लिए भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि भारत ने अब पुराने, नौकरशाही के तरीके से काम करना बंद कर दिया है. आदित्य बिड़ला समूह की वैश्विक उपस्थिति के 50 वर्षो को चिह्न्ति करने के लिए एक समारोह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत उन सभी उद्यमों पर गर्व करता है, जिसने जोखिम उठाया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: IANS)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार थाई उद्यमियों को आसान व्यापार के लिए भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि भारत ने अब पुराने, नौकरशाही के तरीके से काम करना बंद कर दिया है. आदित्य बिड़ला (Aditya Birla) समूह की वैश्विक उपस्थिति के 50 वर्षो को चिह्न्ति करने के लिए एक समारोह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत उन सभी उद्यमों पर गर्व करता है, जिसने जोखिम उठाया है और वैश्विक स्तर पर खुद को प्रतिष्ठित किया है.

मोदी ने आगे यह भी कहा कि वह भारत में हो रहे कुछ सकारात्मक बदलावों की छवि को प्रस्तुत करने के लिए उत्सुक थे. मोदी ने कहा, "भारत ने पिछले पांच वर्षो में विभिन्न क्षेत्रों में कई सफल कहानियां देखी हैं. इसका कारण सिर्फ सरकारें नहीं हैं. भारत ने एक पुराने, नौकरशाही के तरीके से काम करना बंद कर दिया है."

यह भी पढ़ें : बैंकॉक में बोले पीएम नरेंद्र मोदी- भारत में निवेश के लिए अभी सबसे अच्छा समय, हम 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी की ओर बढ़ रहे

उन्होंने आगे कहा, "आपको जानकर हैरानी होगी कि सालों से गरीबों पर धन खर्च किया जा रहा है, लेकिन वास्तव में ये पैसे गरीबों तक पहुंचे ही नहीं हैं. हमारी सरकार ने डीबीटी के जरिए इस प्रथा को खत्म किया. डीबीटी का तात्पर्य प्रत्यक्ष लाभ अंतरण से है. डीबीटी ने बिचौलियों और प्रभावहीनता की संस्कृति को समाप्त कर दिया है."

कराधान का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां भारत ने उल्लेखनीय कार्य किया है. उन्होंने कहा, "मुझे इस बात से खुशी है कि भारत लोगों के लिए कर व्यवस्थाओं की दृष्टि से सबसे अधिक अनुकूल क्षेत्रों में से एक है. हम इसे और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में प्रतिबद्ध हैं. आज के भारत में, करदाताओं के योगदान को सराहा जाता है."

मोदी ने भारत को निवेश के लिए सबसे आकर्षक अर्थव्यवस्था बताया. उन्होंने कहा, "निवेश और आसान व्यवसाय के लिए भारत आएं. शुरुआत करने के लिए भारत आएं. कुछ बेहतरीन पर्यटन स्थलों का अनुभव पाने और गर्मजोशी के साथ लोगों के आतिथ्य को पाने के लिए भारत आएं. भारत बाहें फैलाकार आपका इंतजार कर रहा है."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड