PM मोदी ने अमित शाह और JP नड्डा के साथ की बैठक, लोकसभा की 160 कमजोर सीटों के लिए बनाई रणनीति

अमित शाह और जेपी नड्डा ने आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी द्वारा की जा रही तैयारियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया. लोकसभा की 160 कमजोर माने जाने वाले सीटों पर अब तक किए गए कार्यक्रमों से अवगत कराया.

(Photo Credit: Twitter/X)

नई दिल्ली, 1 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की. शाह और नड्डा इस बैठक के लिए प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर पहुंचे थे.

बताया जा रहा है कि अमित शाह और जेपी नड्डा ने आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी द्वारा की जा रही तैयारियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया.

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को राजनीतिक घटनाक्रम, पार्टी की चुनावी तैयारी और खासतौर से लोकसभा की 160 कमजोर माने जाने वाले सीटों पर अब तक किए गए कार्यक्रमों से अवगत कराया. लालू यादव का मोदी सरकार पर वार, कहा- 15 लाख के झांसे में हमने भी खुलवाया खाता, PM को सूर्य तक ले जाएं वैज्ञानिक

आपको बता दें कि, भाजपा ने सैद्धान्तिक तौर पर यह फैसला कर लिया है कि पार्टी सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली, राहुल गांधी के वायनाड, डिंपल यादव के मैनपुरी, कमलनाथ के छिंदवाड़ा और सुप्रिया सुले के बारामती लोकसभा सहित अपने लिए कमजोर माने जाने वाले देश की 160 लोक सभा सीटों पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर चुनाव की घोषणा से पहले ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर देगी.

इसे लेकर जेपी नड्डा और अमित शाह आगामी दिनों में एक बड़ी बैठक भी करने जा रहे हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी मौजूद रहने की संभावना है.

आपको बता दें कि, केंद्र सरकार द्वारा देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में 'एक देश एक चुनाव' को लेकर एक उच्चस्तरीय कमेटी के गठन के फैसले की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को सुबह ही कोविंद से उनके आवास पर जाकर मुलाकात कर उन्हें इस नए दायित्व के लिए बधाई दी थी.

जेपी नड्डा और रामनाथ कोविंद के बीच सुबह हुई मुलाकात के मद्देनजर भी प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा की इस मुलाकात को अहम बताया जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड