शबाना आजमी के एक्सीडेंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, ट्वीट कर कहा- मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गयीं अभिनेत्री शबाना आजमी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'सड़क दुर्घटना में शबाना आजमी के घायल होने की खबर दुखद है. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गयीं अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi) के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'सड़क दुर्घटना में शबाना आजमी के घायल होने की खबर दुखद है. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.' महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुम्बई पुणे एक्सप्रेस पर शनिवार को हुए इस हादसे में अभिनेत्री एवं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गये थे.

खबर के अनुसार उन्हें इलाज के लिए नवी मुंबई के कमोठे स्थित महात्मा गांधी मिशन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमजीएम-एमसीएच) में ले जाया गया और बाद में उन्हें मेडिकेयर के लिए अंधेरी के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) में स्थानांतरित कर दिया गया.

महात्मा गांधी मिशन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ (लेफ्टिनेंट) के.आर. सालगोत्रा ने आईएएनएस से कहा, "हमने उनका एक्स रे कराया. सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और अन्य टेस्ट कराए. उन्हें सिर, गर्दन सर्वाइकल स्पाइन, चेहरा और दाईं आंख पर चोटें आई हैं."

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी की कार ट्रक से भिड़ी, हुई गंभीर रूप से घायल- अस्पताल में भर्ती

उन्होंने आगे कहा, "वह होश में थी और बात कर रही थीं." डॉक्टर ने कहा कि बाद में परिजनों के कहने पर उन्हें कुछ घंटे बाद केडीएएच में स्थानांतरित कर दिया गया. हाईवे पुलिस की गश्ती टीम के पुलिसकर्मी बाबासाहेब केमैट ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि कार में अभिनेत्री के साथ उनके पति और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कवि-गीतकार जावेद अख्तर भी यात्रा कर रहे थे. उनकी कार शाम करीब 4.15 बजे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से जा टकराई.

घायल अभिनेत्री को कार से बाहर निकालकर सड़क पर बैठाया गया और तुरंत नवी मुंबई के कामोथेले स्थित एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 69 वर्षीय अभिनेत्री का इलाज चल रहा है और उनको आई चोटों को लेकर जांच चल रही है.

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पया है कि कार में मौजूद उनके पति जावेद अख्तर को भी चोटें आई हैं या नहीं. लेकिन सड़क से गुजर रही एक अज्ञात महिला को गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है. हाईवे पुलिस की गश्ती टीमें दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जांच की.

Share Now

संबंधित खबरें

Chandrashekhar Azad Martyrdom Day: चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अन्याय के खिलाफ अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\