देश

पीएम नरेंद्र मोदी आज बिहार के लोगों को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रविवार को बिहार के लोगों को 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी आज बिहार के लोगों को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credit- IANS)

पटना: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रविवार को बिहार के लोगों को 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे. प्रधानमंत्री मोदी रविवार को पटना हवाई अड्डा पहुंचेंगे और यहां से सीधे बेगूसराय के बरौनी जाएंगें. यहां वे 33 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. एक अधिकारी ने बताया कि मोदी 13,365 करोड़ की लागत से बनने वाले पटना (Patna) में मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास करेंगे.

इसके अलावा वे करीब एक दर्जन अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरौनी में आयोजित होने वाले समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी हिस्सा लेंगे.

यह भी पढ़ें: पुलवामा आतंकी हमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना को दी खुली छूट, अब आतंकियों की खैर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना के शहरी क्षेत्र में 3,200 वर्ग किमी में 9.75 लाख घरों में पीएनजी तथा वाहनों के लिए सीएनजी आपूर्ति योजना का उद्घाटन करेंगे जबकि यहां बाढ़, सुल्तानगंज तथा नवगछिया में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना का भी शिलान्यास होगा.

इस मौके पर प्रधानमंत्री विभिन्न स्थानों के लिए 1427.14 करोड़ रुपए की लागत से 22 अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2019 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).